Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित मिश्रणों को पृथक करने के लिए उपयोग में आने वाली विधि बताइए-
(1) गेँहू, चीनी तथा भूसा, (2) चावल, चना तथा लोहे का चूर्ण, (3) रेत, उड़द तथा भूसा, (4) रेत, कपूर तथा लोहे का चूर्ण, (5) रेत, चीनी तथा लोहे का चूर्ण |

Text Solution
Verified by Experts

(1) इस मिश्रण को अलग करने के लिए एक से अधिक विधियों का उपयोग किया जाता है | भूसे के मिश्रण को फटकना विधि द्वारा अलग किया जाता है | उसके बाद मिश्रण को जल में घोलकर छान लिया जाता है | चीनी जल में विलेयता के कारण विलयन बना लेती है तथा गेँहू छन्ने के ऊपर रह जाता है | इनको सूखा लिया जाता है | इसके बाद विलयन को पॉर्सिलेन डिश में गर्म किया जाता है | गर्म करने पर जल भाप बनकर उड़ जाता है तथा चीनी पॉर्सिलेन डिश में रह जाती है | अत: तीन अवयव अलग हो जाते हैं |
(2) इस मिश्रण को अलग करने के लिए भी एक से अधिक विधियों का उपयोग किया जाता है | सर्वप्रथम, मिश्रण में चुंबक को घुमाओ जिससे लौह के चूर्ण चुंबक के साथ चिपककर अलग हो जाएँगे | अब शेष चावल तथा चने के मिश्रण को छानना विधि द्वारा अलग किया जा सकता है | इस विधि में चावल नीचे रह जाएँगे तथा चने ऊपर आ जाएँगे |
(3) इस मिश्रण में भूसा फटकना विधि द्वारा अलग किया जा सकता है | रेत तथा उड़द शेष रह जाएंगे | इन्हें छानना विधि द्वारा पृथक किया जा सकता है |
(4) सर्वप्रथम, मिश्रण के ऊपर चुंबक को घुमाया जाता है | लौह-चूर्ण चुंबक के साथ चिपककर अलग हो जाता है | उसके बाद मिश्रण को ऊर्ध्वपातन की विधि द्वारा अलग किया जाता है | कपूर वाष्प में बदल जाता है, जो कीप की दीवारों पर ठंडा होकर जम जाता है तथा रेत बर्तन में बच जाती है | इस प्रकार तीन अवयव अलग-अलग हो जाते हैं |
(5) मिश्रण से लौह के चूर्ण को चुंबक का प्रयोग करके अलग कर लिया जाता है | इसके बाद मिश्रण को जल में घोलते हैं | चीनी जल में घुल जाती है | इसके बाद इसे छान लिया जाता है, चीनी विलेय होने के कारण नीचे विलयन के रूप में निकल जाती है तथा रेत ऊपर छन्ने कागज पर बच जाती है | फिर इस विलयन को गर्म करते हैं | गर्म करने पर जलवाष्प बनकर उड़ जाता है तथा चीनी बर्तन में रह जाती है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions