Doubtnut Promotions Sticky

उदाहरण देकर स्पष्ट करें कि सभी द्रव पदायों के गुण एक-दूसरे से नहीं मिलते।

Text Solution
Verified by Experts

निम्नलिखित उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि सभी द्रव पदार्थों के गुण एक जैसे नहीं होते
(1) कुछ द्रव जल्दी जलने लगते हैं, जैसे पेट्रोल, परंतु कुछ द्रव नहीं जलते, जैसे जल।
(2) कुछ द्रव बहुत अधिक भारी होते हैं, जैसे पारा। कुछ द्रव इतने भारी नहीं होते, जैसे मिट्टी का तेल।
(3) कुछ द्रव जल्दी बहने लगते हैं, जैसे जल । कुछ द्रव धीरे-धीरे बहते हैं, जैसे शीरा और शहद।
(4) कुछ द्रव नमक, चीनी आदि को अपने में घोल लेते हैं। कुछ द्रव इन्हें अपने में घोल नहीं सकते: जैसे सरसों का तेल ।
(5) कुछ द्रव रंगहीन होते हैं, जैसे मिट्टी का तेल और जल। कुछ द्रव रंगयुक्त होते हैं, जैसे सरसों का तेल।
(6) कुछ द्रव जल्दी वाष्प बनकर उड़ जाते हैं, जैसे स्पिरिट। कुछ द्रव बहुत देर से वाष्प बनते हैं। जैसे तारपीन का तेल।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions