Doubtnut Promotions Sticky

जल का स्रवण दिखाने के लिये एक सरल प्रयोग का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

स्रवण विधि में किसी द्रव (जल) को उबाल देते हैं और वाष्प को ठंडा करके पुनः द्रव (जल) प्राप्त कर लेते हैं।
सरल प्रयोग - स्रवण की क्रिया एक गोल पेंदी वाले फ्लास्क में करायी जाती है। इसे स्रवण फ्लास्क कहते हैं। इस फ्लास्क की गरदन में एक पार्श्व नली रहती है जो एक संघनक से जुड़ी रहती है, इसे लीबिग संघनक कहते हैं। इसी संघनक में द्रव (जल) का वाष्प ठण्डक पाकर द्रवीभूत होकर एक ग्राहक में एकत्र होता है। उपकरणों की सजावट को चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image
द्रव (जल) को स्रवण फ्लास्क में लेकर धीरे-धीरे गर्म करके उबालते हैं। वाष्प संघनक में ठण्डा होकर द्रव (जल) के रूप में परिणत हो जाता है जिसे ग्राहक में एकत्र कर लिया जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions