Doubtnut Promotions Sticky

जल-संदूषित होने के कारण लिखें। जल को संदूषित होने से बचाने के उपाय भी लिखें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जल-संदूषित होने के कारण-
(1) खुले मैदानों तथा जल-स्रोतों के निकट मल-मूत्र त्यागना, जिससे यह मल-मूत्र वर्षा द्वारा जल-स्रोतों में मिल जाता है।
(2) कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों को जल-स्रोतों में मिलाना।
(3) नालियों के जल को जल-स्रोत में मिलने देना।
(4) कृषि में प्रयुक्त कीटनाशक व उर्वरक वर्षा के जल के साथ बहकर जल-स्रोत में मिल जाते हैं।
(5) जल-स्रोतों में मनुष्य तथा पशुओं का स्नान करना।
(6) जल-स्रोतों में कपड़े धोना।
(7) जल-स्रोतों में पॉलिथीन तथा अन्य ठोस अपशिष्ट डालना।
ocr_image
जल-संदूषित होने से बचाने के उपाय-
(1) मल-मूत्र को खुले में त्यागने की बजाए सीवरेज व्यवस्था का प्रयोग करना चाहिए।
(2) कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों को जल-स्रोतों में मिलाने से उपचारित करके रसायनों को दूर कर देना चाहिए।
(3) नालियों के जल को जल-स्रोतों में मिलाने से पहले उपचारित करना चाहिए।
(4) कृषि में कम-से-कम कीटनाशक व उर्वरक डालने चाहिएँ तथा खेत के चारों ओर ऊँची मेढ़ लगानी चाहिए।
(5) जल-स्रोतों में स्नान नहीं करना चाहिए।
(6) जल-स्रोतों के निकट कपड़े नहीं धोने चाहिएँ।
(7) जल-स्रोतों में ठोस अपशिष्ट नहीं डालने चाहिएँ, बल्कि उन्हें गड्ढे में दबाकर खाद बनानी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions