Doubtnut Promotions Sticky

परमाणु के नाभिकीय मॉडल की खोज किसने की ? उनके द्वारा किये गए प्रयोग का नाम लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

परमाणु के नाभिक की खोज अरनेस्ट रदरफोर्ड नामक वैज्ञानिक ने अल्फा-कणों के प्रकीर्णन प्रयोग द्वारा की। इस प्रयोग में रदरफोर्ड ने सोने (स्वर्ण) की पतली पन्नी पर तीव्रगामी अल्फा-कणों की बौछार की तथा उन्होंने पाया कि पत्ती. से निकलकर अल्फा-कण सामान्यतः अपने मार्ग से एक डिग्री के चाप से विक्षेपित हो जाते हैं। अल्फा-कणों का एक छोटा भाग बड़े कोणीय विक्षेपण (चित्र में C1C2)  से प्रकीर्णित होता है और बहुत कम प्रकीर्णित होकर वापस आ जाता है। यह सर्वविदित है  कि अल्फा-कण अत्यधिक ऊर्जावान कण हैं। उनका बड़े कोण का प्रकीर्णन यह प्रदर्शित करता है कि उनका पदार्थ के परमाणु के संपूर्ण द्रव्यमान से टकराव हुआ। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि -
(i) परमाणु का केंद्रीय भाग ठोस है तथा धन आवेशित है। नाभिक में परमाणु का लगभग संपूर्ण द्रव्यमान होता है।
 (ii) परमाणु के इस केंद्रीय भाग का आकार परमाणु की तुलना में बहुत कम है। रदरफोर्ड ने इस केंद्रीय भाग को नाभिक (केंद्रक) का नाम दिया।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions