Doubtnut Promotions Sticky

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

परमाणु संख्या परमाणु के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोटॉनों की संख्या उसकी परमाणु संख्या (Z) कहलाती है, जैसे ऑक्सीजन की परमाणु संख्या 8 व कार्बन की परमाणु संख्या 6 है।
  द्रव्यमान संख्या-परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या (A) कहते हैं। जैसे ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या 16u तथा कार्बन की द्रव्यमान संख्या 120 है।
  समस्थानिक-एक ही तत्त्व के ऐसे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान हो, परंतु द्रव्यमान संख्या भिन्न हो तत्त्व के समस्थानिक कहलाते हैं। जैसे हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक प्रोटियम (1H1), इयूटीरियम (1H2) व ट्राइटियम (1H3)  तथा कार्बन के दो समस्थानिक 6C12  व 6C14  हैं।
समभारिक समभारिक वे परमाणु होते हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या समान लेकिन परमाणु संख्या भिन्न-भिन्न होती है। जैसे कैल्शियम (20Ca40)  तथा आर्गन (18Ar40)  समभारिक हैं।
समस्थानिकों के उपयोग -
(1) यूरेनियम के एक समस्थानिक (U-235) का उपयोग परमाणु भट्टी (reactor) में ईंधन के रूप में होता है।
(2) कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के  समस्थानिक का उपयोग होता है।
(3) पेंघा रोग के इलाज में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions