Doubtnut Promotions Sticky

बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नील्स बोर नामक वैज्ञानिक ने परमाणु का नाभिकीय मॉडल दिया। इसकी मुख्य बातें निम्न प्रकार हैं-
1. परमाणु के केंद्र में उसका समस्त धन आवेश स्थित होता है। परमाणु के केंद्रीय भाग को नाभिक या केंद्रक कहते हैं।
2. सभी प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन परमाणु के नाभिक में स्थित होते हैं।
3. नाभिक का व्यास परमाणु के व्यास का 1/100000वाँ भाग होता है।
4. इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर केवल विशेष स्थायी कक्षाओं में घूमते हैं जिन्हें ऊर्जा स्तर कहते हैं।
5. किसी इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा उस कक्षा पर निर्भर करती है जिसमें वह घूम रहा है, इसलिए कक्षाओं को ऊर्जा स्तर भी कहते हैं।
6. ऊर्जा स्तरों को पूर्णांकों (n) 1, 2, 3, 4 अथवा अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों K, L, M, N से प्रदर्शित करते हैं।
7. जब कोई इलेक्ट्रॉन उच्च ऊर्जा स्तर से निम्न ऊर्जा स्तर में आता है तो ऊर्जा मुक्त होती है तथा जब कोई इलेक्ट्रॉन निम्न ऊर्जा स्तर से उच्च ऊर्जा स्तर में जाता है तो ऊर्जा अवशोषित होती है।
परमाणु के नाभिकीय मॉडल को चित्र में प्रदर्शित किया गया है!
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions