Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड के परमाणु प्रतिरूप क्या इस प्रतिरूप की त्रुटियाँ क्या हैं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) परमाणु का अधिकतर भाग खाली है, क्योंकि अधिकतर अल्फा कण स्वर्ण परत से होकर पार चले जाते हैं। यदि परमाणु ठोस होते तो अल्फा कण बिना मुड़े सीधे पार न जा पाते।
(ii) कुछ अल्फा कणों का मुड़ना परमाणु में धन आवेशयुक्त भाग की उपस्थिति बताता है, क्योंकि अल्फा कण भी धन आवेशित होते हैं।
(iii) अल्फा कणों की बहुत ही कम संख्या (लगभग 100000 कणों में से 1 कण) का स्वर्ण परत से टकराकर वापस आना यह प्रदर्शित करता है कि-
(a) परमाणु का केंद्रीय भाग ठोस है तथा धन आवेशित है।
(b) परमाणु के इस केंद्रीय भाग का आकार परमाणु की तुलना में बहुत कम है। रदरफोर्ड ने इस केंद्रीय भाग को नाभिक (केंद्रक) का नाम दिया।
(iv) इलेक्ट्रॉन केंद्रक के चारों ओर स्थित कक्षाओं में उसी प्रकार घूमते रहते हैं जैसे सूर्य के चारों और ग्रह।
रदरफोर्ड के परमाणु प्रतिरूप की त्रुटियाँ-ई- रदरफोर्ड द्वारा प्रतिपादित मॉडल के अनुसार इलेक्ट्रॉन नाभिक या केंद्र के चारों ओर उसी प्रकार परिक्रमा करते हैं जैसे सूर्य के चारों ओर ग्रह। किन्तु इलेक्ट्रॉन की कक्षीय परिक्रमा तथा गति स्थायी नहीं हो सकती। जब कोई आवेशित कण त्वरित होता है तो उससे ऊर्जा के उत्सर्जन की अपेक्षा की जाती है। इलेक्ट्रॉन को चक्रीय कक्षा में बने रहने के लिये त्वरित होना आवश्यक है। अत: यह ऊर्जा विकिरित करेगा। ऊर्जा की हानि से कक्षा का आकार सिकुड़ कर छोटा होता जायेगा तथा कुछ ही समय में इलेक्ट्रॉन नाभिक में आ गिरेगा तथा परमाणु अस्थायी होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions