Doubtnut Promotions Sticky

चित्र की सहायता से बॉक्सनुमा सौर कुकर की संरचना व कार्यविधि का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सौर कुकर एक ऐसी युक्ति है जिसका प्रयोग सौर-ऊर्जा द्वारा भोजन बनाने के लिए किया जाता है।
बनावट-बॉक्सनुमा सौर कुकर धातु या लकड़ी का समतल दर्पण एक बक्सा होता है। इसको अंदर से काला किया होता है। ऊष्मा के हास को रोकने के लिए दीवारें मोटी बनाई लकड़ी का फ्रेम शीशे की प्लेट जाती हैं और उन पर किसी कुचालक पदार्थ का अस्तर लगा दिया जाता है। काँच की एक मोटी प्लेट बक्से को ढकती है। एक समतल दर्पण (परावर्तक) को बक्से के साथ जोड़ा होता है जैसाकि चित्र में दिखाया गया है।
कार्य-विधि-पकाने वाले भोजन को एक डिब्बे में डालकर बक्से में रखा जाता है और बक्से को काँच की प्लेट से ढक दिया जाता है। सौर कुकर को धूप में रख दिया जाता है। परावर्तक को इस प्रकार समायोजित किया जाता है कि सूर्य के प्रकाश का बिंब इस पर सीधा पड़े। जब सूर्य का किरण-पुंज परावर्तक पर पड़ता है तो परावर्तक इसको परावर्तित करके काँच की प्लेट पर डालता है। ये किरणें प्लेट को पार करके बक्से की भीतरी काली सतह द्वारा अवशोषित कर ली जाती हैं। बक्से का तापमान 2 से 3 घंटे में 100C से 140C तक हो जाता है। इस ताप के कारण भोजन पक जाता है।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions