Doubtnut Promotions Sticky

अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए सुखाना, स्वच्छता रखना तथा रोग-निरोधी उपचार का क्या अर्थ है? समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) सखाना फसलों की कटाई के समय अनाज के दानों में 15-35 प्रतिशत तक नमी पायी जाती है। इसके अतिरिक्त अनाज के दाने वायुमंडल से भी नमी का अवशोषण कर सकते हैं। अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए इसमें 9 प्रतिशत से कम नमी होनी चाहिए। नमी की मात्रा अधिक होने पर अनाज में पीड़क जीवों का प्रकोप बढ़ जाता है तथा उत्पादन की गुणवत्ता में कमी आती है। अनाज में नमी की मात्रा कम करने के लिए अनाज को धूप में सुखाते हैं और फिर छाया में सामान्य ताप तक ठंडा होने के बाद ही बोरियों में भरकर रखते हैं। सुखाने के लिए अनाज को पक्के फर्श पर पतली तह के रूप में फलना चाहिए। व्यापक स्तर पर यह कार्य मशीनों द्वारा गर्म हवा चलकर भी किया जा सकता है। (ii) स्वच्छता रखना अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए भंडारग्रहों या गोदामों में सफाई. रखना आवश्यक है। भंडारण से पूर्व सभी प्रकार की गंदगी, धूल, कचरा, जाले और पहले से भंडारित अनाज के दाने या उनके अवशेष आदि को निकालकर भंडारग्रह को भली-भाँति साफ कर लेना चाहिए। दीवारों में यदि कोई दरारें या छिद्र हों तो उन्हें भर देना चाहिए। फर्श और छत को भी साफ रखना चाहिए। यदि अनाज के भंडारण के लिए पुरानी बोरियों का प्रयोग करना हो तो उन्हें अच्छी तरह साफ करके उल्टा करके धूप में सुखाना चाहिए और धुआँ लगा देना चाहिए। यदि भंडारण के लिए मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करना हो तो उन्हें भी अच्छी तरह साफ करके धूप में सुखा लेना चाहिए। (iii) रोग-निरोधी उपचार_भंडारगृह में रसायनों के छिड़काव, भुरकाव और धुआँ करने से अनाज सुरक्षित रहता है। बोरियों को भी कीटनाशी रसायनों से उपचारित कर लेना चाहिए। बीज के लिए उपयोग किए जाने वाले अनाज के दानों को कीटनाशी और कवकनाशी रसायनों से उपचारित करने से रोगों की रोकथाम की जाती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions