Doubtnut Promotions Sticky

मलेरिया की रोकथाम तथा नियंत्रण के उपाय लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हम जानते हैं कि मलेरिया स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसलिए मलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छरों पर नियंत्रण तथा इनके काटने से बचाव आवश्यक है। मलेरिया की रोकथाम के लिए सामान्य उपाय निम्नवत् हैं (i) हमें घरों और आस-पड़ोस को साफ रखना चाहिए। (ii) लोगों को मलेरिया होने के कारणों की जानकारी देनी चाहिए। (iii) मच्छरों को घरों के आस-पास नहीं पनपने देना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि घरों के आस-पास कहीं भी पानी अधिक समय तक इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। कूलरों में अक्सर पानी जमा रहता है जिससे मच्छर फैलते हैं या तो इस पानी को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए या मच्छर मारने वाली दवा इस पर छिड़क देनी चाहिए। (iv) मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी का अथवा मच्छर भगाने वाले रासायनिक पदार्थों का उपयोग करना चाहिए। (v) बुखार के समय दवा लेने से पहले रुधिर की जाँच करानी चाहिए। (vi) पानी एकत्रित होने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल (केरोसीन) छिड़कना चाहिए जिससे मच्छरों के लारवा मर जाएँ। तालाब या झील में लारवा खाने वाली मछलियाँ जैसे गेंबुसिया, मिनोस, ट्राउट आदि छोड़ देनी चाहिए। (vii) खिड़की, दरवाजों पर बारीक जाली लगानी चाहिए। नियंत्रण -कुनैन नामक दवा का प्रयोग मलेरिया की चिकित्सा में किया जाता है। पूर्व में यह दवाई सिनकोना वृक्ष की छाल से बनाई जाती थी, किंतु अब इसका प्रयोगशाला में निर्माण होता है। मलेरिया के नियंत्रण के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions