Doubtnut Promotions Sticky

फ्रांस में हुई महिलाओं की क्रांति के बारे में बताइए|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

क्रांति के बाद भी महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं मिला और समाज में उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। समाज में अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य से महिलाओं ने फ्रांस के विभिन्न शहरों में लगभग 60 क्लबों की स्थापना की। सबसे मशहूर क्लब का नाम था ‘द सोसायटी ऑफ रिवोल्यूशनरी एंड रिपब्लिकन विमेन’। महिलाएँ पुरुषों के समान राजनैतिक अधिकार की माँग करती थीं। लेकिन 1791 के संविधान ने उन्हें निराश ही किया था। अधिकतर महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। कुछ महिलाएँ दूसरे के घरों में चौका बरतन का काम करती थीं। इसके अलावा महिलाओं को अपने घर में भोजन पकाना और परिवार की देखभाल करनी पड़ती थी। तीसरे इस्टेट की महिलाओं को घर चलाने के लिए फल या सब्जियाँ बेचनी पड़ती थीं।

|