Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी का प्रभाव।

Text Solution
Verified by Experts

(i) औपनिवेशिक भारत कृषि वस्तुओं का निर्यातक और तैयार मार्लों का आयातक बन चुका था। महामंदी ने भारतीय व्यापार को प्रभावित कर 1928- 34 के बीच देश का आयात निर्यात घटकर आधा रह गया। (ii) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कम होने से भारत में गेहूं के भाव भी 50% कम हो गए। (iii) कृषि उत्पादों की कीमत तेजी से गिरने के बावजूद किसानों और काश्तकारों को सरकार ने लगान वसूली में छूट देने देने से इनकार किया। इसका सबसे अधिक प्रभाव उन काश्तकारों पर पड़ा जो विश्व बाजार के लिए उपज पैदा करते थे। (iv) बंगाल के जूट या पटसन उत्पादक कच्चे पटसन की कीमतों में 60% गिरावट होने कारण उनकी हालत खराब थी। (v) जिन काश्तकारों ने दिन फिरने की उम्मीद में या बेहतर आमदनी के लिए उपज बढाने के लिए कर्ज लिए उन्हें सही मूल्य न मिलने के कारण कर्ज में डूबे जा रहे थे।

Doubtnut Promotions Banner
|