Doubtnut Promotions Sticky

नदियों के कुछ आर्थिक महत्व को बताएं?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

संपूर्ण मानव इतिहास में नदियों का अत्यधिक महत्त्व रहा है। नदियों का जल मूल प्राकृतिक संसाधन है तथा अनेक मानवीय क्रियाकलापों के लिए अनिवार्य है। यही कारण है कि नदियों के तट ने प्राचीन काल से ही अधिवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। भारत के सभी प्राचीन एवं प्रमुख नगर जैसे वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, नासिक, उज्जैन गया, पटना, आगरा, मथुरा आदि सभी नदियों के किनारे बसे हुऐ हैं। इसी तरह आधुनिक नगर जैसे दिल्ली, कानपुर,अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, मैसूर, हुबली गाजियाबाद आदि सभी नगर भी नदियों के तट पर बसे हुऐ है। इसी तरह प्रमुख शैक्षिक एवं पर्यटन से सम्बन्धित सभी प्रमुख नगर भी नदियों के तट पर जुड़े हुऐ है। इनमें दिल्ली, वाराणसी, प्रयाग, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, मुम्बई आदि सभी शैक्षिक रूप से प्रसिद्ध नगर नदियों के किनारे ही बसे हुऐ हैं। हिन्दुओं के सभी धार्मिक रूप से प्रसिद्ध स्थान भी नदियों के किनारे ही स्थित है। इनमें ऋषिकेश, हरिद्वार, गढ़, वाराणसी, प्रयाग, अमरकण्टक, नासिक , उज्जैन, मथुरा आदि कुछ धार्मिक रूप से प्रमुख नगर है जो नदियों के तट पर बसे हुऐ हैं।  ये गाँव अब बड़े शहरों में परिवर्तित हो चुके हैं। भारत जैसे देश के लिए, जहाँ कि अधिकांश जनसंख्या जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है वहाँ सिंचाई, नौसंचालन, जलविद्युत निर्माण में नदियों का महत्त्व बहुत अधिक है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न