Doubtnut Promotions Sticky

समस्थानिकों की परिभाषा दें। इसके मुख्य अभिलक्षण एवं अनुप्रयोग लिखें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वैसे तत्त्व जिनकी परमाणु संख्या समान, लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग-अलग होती है, समस्थानिक कहलाते हैं। जैसे- कार्बन के दो समस्थानिक 126C और 146C हैं।
हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक 11H,21H और 31H हैं।
समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण
(i) तत्त्वों के सभी समस्थानिकों के नाभिक के अन्दर प्रोटॉन की संख्या समान होती है।
(ii) तत्त्वों के सभी समस्थानिकों के नाभिक के अन्दर न्यूट्रॉन की संख्या असमान होती है।
(iii) किसी तत्त्व के सभी समस्थानिकों की रासायनिक अभिक्रिया समान होती है। समस्थानिकों के अनुप्रयोग
(i) यूरेनियम के एक समस्थानिक का उपयोग परमाणु भट्टी में ईंधन के रूप में होता है।
(ii) कैंसर के इलाज में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग होता है।
(iii) घेघां रोग के इलाज में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions