Doubtnut Promotions Sticky

मत्स्यकी (Fisheries) पर टिप्पणी लिखें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मत्स्यकी एक प्रकार का उद्योग है जिसका संबंध मछली अथवा अन्य जलीय जीव को पकड़ना, उनका प्रसंस्करण तथा उन्हें बेचने से होता है। हमारी जनसंख्या का एक बहुत बड़ा भाग आहार के रूप में मछली, मछली उत्पादों तथा अन्य जलीय जंतुओं जैसे-झींगा (Prawn), केकड़ा (Crab) आदि पर आश्रित है। भारतीय अर्थव्यवस्था में मत्स्यकी का महत्त्वपूर्ण स्थान है। यह तटीय राज्यों में विशेषकर लाखों मछुआरों तथा किसानों को आय तथा रोजगार प्रदान करती है। बहुत से लोगों के लिए यही जीविका का एक मात्र साधन है। मत्स्यकी की बढती हुई माँग को देखते हुए इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकें अपनायी जा रही हैं। आजकल मत्स्य पालन को विकसित तकनीक को नीली क्रांति (Blue Revolution) नाम से जानते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions