Doubtnut Promotions Sticky

समुद्रीय समीर तथा स्थलीय समीर क्या हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

दिन में सूर्य की गर्मी से समुद्र के तटीय प्रदेश जल्द गर्म हो जाते हैं। गर्म हवा ऊपर उठती है जिससे वहाँ निम्नदाब का क्षेत्र बनता है। समुद्र देर से गर्म होता है। इससे समुद्र के जल के ऊपर का वायुदाब अधिक होता है। समुद्र की ओर से आई पवन तटीय प्रदेश (स्थल) की ओर जाने लगती है। समुद्र से स्थल की ओर आनेवाली इस पवन को समुद्रीय समीर (sea breeze) कहते हैं।
रात में समुद्रतटीय प्रदेश जल्द ठंडा हो जाता है जबकि समुद्र का जल जल्द ठंडा नहीं होता है। समुद्र के गर्म रहने से उसके ऊपर निम्नदाब का क्षेत्र तथा तटीय प्रदेश में उच्च दाब का क्षेत्र बनता है। इससे तटीय प्रदेश का ठंडा, लेकिन शुष्कपवन स्थल से समुद्र की , ओर चलने लगती है। स्थल से समुद्र की ओर आनेवाली पवन को स्थलीय समीर (land breeze) कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions