Doubtnut Promotions Sticky

C12 के 12 ग्राम में उपस्थित कार्बन परमाणुओं की संख्या आवोगाद्रो संख्या,NA(6.02×1023) कहलाती है। एक मोल पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें आवोगाद्रो संख्या में कण विद्यमान रहते हैं। यह परिभाषा बताती है कि मोल में किसी भी प्रकार के कण की निश्चित संख्या विद्यमान रहती है। इसलिये यह कहा जा सकता है कि हीलियम के एक मोल, इलेक्ट्रॉन के एक मोल व Na+ के एक मोल का मतलब क्रमशः परमाणु, इलेक्ट्रॉन व आयनों की आवोगाद्रो संख्या है। दूसरी तरफ "हाइड्रोजन का एक मोल" जैसा कथन संशय पैदा करता है तथा इसे "हाइड्रोजन परमाणु का एक मोल" या "हाइड्रोजन अणु का एक मोल" कहना चाहिये। लेकिन रासायनविदों के अनुसार तत्व के नाम का अर्थ उसकी सबसे वह पाया जाता है। ऑक्सीजन का एक मोल लिखे होने का अर्थ O2 के एक मोल से सम्बन्धित है, जबकि O का 1 मोल, ऑक्सीजन परमाणु का 1 मोल कहलाता है। यदि हम H2SO4 का 1 मोल लें, तब यह 'H' परमाणु के 2 मोल, 'S' परमाणु का 1 मोल और 'O' परमाणु के 4 मोल रखेगा। यह भी कहा जा सकता है कि ऑक्सीजन अणुओं के मोल 4/2 = 2 हैं।
Ca3(PO4)2 के 4 मोल, P4O10 के 5 मोल और H3PO3 के 6 मोल युक्त एक मिश्रण में से सभी फॉस्फोरस परमाणु हटा दिये जायें, तब ये सभी परमाणु, P4 अणु के कितने मोल बनायेंगे :

A

8.5

B

11.5

C

34

D

136

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


Ca3(PO4)2 में P परमाणु के मोल =4×2=8
P4O10 में P परमाणु के मोल =5×4=20
H3PO3 में P परमाणु के मोल =6×1=6
P परमाणु के कुल मोल =34
P4 अणु के मोल =344=8.5

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions