Doubtnut Promotions Sticky

ध्रुव तारा सदैव स्थिर क्यों दिखाई देता है। एक क्रियाकलाप द्वारा बताइये। यह किस दिशा में रहता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

क्रियाकलाप
(i) एक छाता लीजिए और इसे खोलिए। कागज को काटकर 10-15 तारे बनाइये।
(ii) छाते के केन्द्रीय छड़ की स्थिति पर एक तारा चिपकाइये।
(ii) छाते के प्रत्येक तार (स्पोक) के सिरे के निकट कपड़े पर तारों को चिपकाइए।
(iv) अब छाते की केन्द्रीय छड़ को अपने हाथ में पकड़ कर घुमाइए तथा छाते पर चिपकाए सभी तारों का प्रेक्षण कीजिए।
ocr_image
केन्द्रीय छड़ के ऊपरवाला तारा स्थिर रहता है आप पाइयेगा कि स्पोक पर के तारे गति कर रहे हैं लेकिन केन्द्रीय छड़ के ऊपर स्थित तारा छाते के घूमने के साथ स्थिर रहता है। ठीक इसी प्रकार ध्रुव तारा एक ऐसा ही तारा है जो पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है। अत: यह गति करता प्रतीत नहीं होता है तथा सदैव आकाश में एक स्थान पर स्थिर रहता है। उत्तरी गोलार्द्ध के व्यक्ति स्वच्छ आकाश में उत्तर दिशा का पता लगा सकते हैं। क्योंकि यह उत्तर दिशा को परिभाषित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions