अभिकथन: आर्कीबैक्टीरिया दुर्गम आवासों (Harsh habitats) में भी अस्तित्व बनाए रखने में समर्थ होते हैं।
तर्कः कोशिका भित्ति में पेप्टिडोग्लाइकेन की उपस्थिति आर्कीबैक्टीरिया को प्रतिकूल परिस्थितियों में अस्तित्व बनाए रखने में मदद करती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है लेकिन तर्क गलत है

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


आर्कीबैक्टीरिया विशिष्ट होते हैं क्योंकि ये सर्वाधिक कठोर आवासों में रहते हैं, जैसे-अत्यधिक लवणीय क्षेत्रों (हैलोफाइल्स), गर्म झरनों (थर्मोएसिडोफिल्स) एवं दलदलीय क्षेत्रों (मीथेनोजेन्स)। आर्कीबैक्टीरिया अन्य बैक्टीरिया से कोशिका भित्ति की संरचना में भिन्न होते हैं तथा उनकी यह विशेषता ही उनकी प्रतिकूलतम स्थितियों में जीवित रहने का कारण है। आर्कीबैक्टीरिया उनकी कोशिका भित्ति में पेप्टिडोग्लाइकेन की अनुपस्थिति द्वारा विभेदित किए जाते हैं। इसके स्थान पर कोशिका भित्ति में प्रोटीन व नॉन सैल्यूलोजिक पॉलीसैकराइड पाये जाते हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions