Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: बीजाण्डन्यास जिसमें जरायु अण्डाशय के अधर सीवन की पूरी लम्बाई पर एक उभार बनता है और बीजाण्ड इस उभार पर दो पंक्तियां बनाते हुए उत्पन्न होते हैं, भित्तीय बीजाण्डन्यास कहलाता है।
तर्क: सीमान्त जरायुनयास में बीजाण्ड अण्डाशय की आन्तरिक भित्ति या परिधीय भाग पर विकसित होते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क , अभिकथन की सही व्याख्या करती है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत हैं।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


सीमान्त बीजाण्डन्यास में बीजाण्डों की एक या दो एकान्तर पट्टियां लम्बवत रूप से अण्डाशय की भित्ति में पूरे उभार पर, उसके दो किनारों के संलयन के क्षेत्र में या अधर सीवन में पायी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि सत्य बीजांडासन अनुपस्थित होता है। अण्डाशय एक कोष्ठीय होता है। सीमान्त बीजाण्डन्यास लेग्यूमिनोसी के एक अण्डपी स्त्रीकेसर में ( उदाहरण -मटर , केसिया , आकासिया ) और दूसरे पौधों ( उदाहरण -लार्कस्पर ) में पाया जाता है। भित्तीय बीजाण्डन्यास में दो या अधिक लम्बवत बीजाण्डासन , एक युक्ताण्डपी या संयुक्त स्त्रीकेसर की भित्ति में भित्ति में विकसित होते हैं। अण्डाशय प्रायः एक कोष्ठीय या बीजाण्डासन की अन्तः वृद्धि या कूटपट के निर्माण के परिणास्वरूप कूट रूप से द्वि या अधिक कोष्ठीय हो जाता है। भित्तीय बीजाण्डन्यास कुल ब्रेसीकेसी के सदस्यों ( केपेरिस व वायोला इत्यादि ) में पाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions