Doubtnut Promotions Sticky

ऐसा कहा जाता है कि मेंडल ने यह प्रतिपादित किया कि वे कारक जो किसी लक्षण को नियंत्रित करते हैं वे विविक्त (Discrete) और स्वतंत्र (Independent) होते हैं। उनका यह प्रतिपादन निम्न पर आधारित था-

A

एक क्रॉस की F3 पीढ़ी के परिणाम पर

B

उन परीक्षणों पर जिनमें दो विपर्यासी लक्षणों वाले पादपों के मध्य संकरण कराने पर एक लक्षण संततियों में बिना किसी मिश्रण के प्रकट होता है।

C

F1 संततियों के स्वपरागण

D

F1 पीढ़ी का अप्रभावी जनक के साथ क्रॉस पॉलिनेशन।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


जब दो विपर्यासी लक्षणों वाले पौधों में संकरण कराते हैं, तो । F1 पीढ़ी प्रभावी फीनोटाइप दर्शाती है और अप्रभावी फीनोटाइप समाप्त न होकर F2 पीढ़ी में प्रकट होता है। यह दर्शाता है कि F1 पीढ़ी में मेंडेलियन कारकों का सम्मिश्रण नहीं होता है बल्कि 2 वे एक साथ रहते हैं और उनमें से केवल एक प्रकट होता है। युग्मक निर्माण के दौरान यह दोनों कारक सामान्य रूप से अलग या वियोजित होते हैं, अन्यथा F2 पीढ़ी में अप्रभावी प्रकार दिखाई ३ नहीं देते। जो युग्मक बनते हैं, वे एक विशेष लक्षण के लिये सदैव शुद्ध होते हैं, इसीलिए इसे .पृथक्करण का सिद्धांत. या है .युग्मकों की शुद्धता का नियम. कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions