Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः एकल कोशिका प्रोटीन वृद्धि करती हुई समष्टि की आवश्यकताओं को पूर्ण करने में मदद करती हैं।
तर्कः अब SCP कम मूल्य के सब्सट्रेट्स का उपयोग करके व्यावसायिक रूप से उच्च मात्रा में उत्पादित की जा सकती हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही है तथा तर्क अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही है लेकिन तर्क , अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है , लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) वह प्रोटीन्स हैं जो बैक्टीरिया. फंजाई, एल्गी आदि द्वारा उत्पन्न की जाती है। SCP एक अनुपयुक्त शब्द है क्योंकि यह सदा एकल कोशिकीय जीवों से उत्पादित नहीं होती हैं। बहुकोशिकीय एल्गी और फन्जाई का उपयोग भी हो सकता है। SCP जनसंख्या की बढ़ती हुई आवश्यकता को पूर्ण करने में मदद कर सकती हैं क्योंकि इससे जैविक आहार के उत्पादन की दर बढ़ेगी और इसे साल भर व्यापारिक रूप से उत्पादित कर सकते हैं। कृषि फसलों को बड़े खेतों की आवश्यकता होती है और उत्पादन र विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यह समस्या SCP उत्पादन में नहीं हैं। SCP से जैविक उत्पादन उच्च दर पर होता है। यह गणना की गई है कि एक 250 कि.ग्रा. वाली गाय प्रतिदिन 200 ग्राम प्रोटीन उत्पन्न करती है। इसी दौरान 250 ग्राम सूक्ष्मजीव, जैसे-मिथायलोफिलस मिथायलोटोपस लगभग 25 टन प्रोटीन उत्पन्नकर सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions