Doubtnut Promotions Sticky

एक अस्पताल के टेक्नीशियन ने प्रयोगशाला में सूक्ष्मजीवों के सामान्य संवर्धन के दौरान एक कल्चर माध्यम, जिसमें तीन विभिन्न प्रकार के एन्टीबायोटिक्स थे, पर वृद्धि करने वाली एक बैक्टीरियल कालोनी को देखा। उसने उस बैक्टीरियम की पहचान मनुष्य में रोग न उत्पन्न करने वाले एक बैक्टीरियम के रूप में की परन्तु उसने फिर भी अपनी परीक्षण रिपोर्ट अस्पताल संचालकों को सौंपी। वह चितित था क्योंकि--

A

उसके पास बैक्टीरिया को मारने का कोई रास्ता नहीं था क्योंकि यह एन्टीबायोटिक्स के लिये प्रतिरोधी था।

B

एन्टीबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोधकता रोग उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया में ट्रांसडक्शन या कांजगंशन द्वारा स्थानान्तरित हो सकती थी।

C

बैक्टीरिया संभवतः एन्टीबायोटिक्स पर पोषित हो सकता था और इसलिये उन व्यक्तियों में वृद्धि कर सकता था जो ये एन्टीबायोटिक्स ले रहे थे।

D

यदि लोग दुर्घटनावश अस्पताल के अन्दर संदूषित भोजन ग्रहण कर लें तो वे एन्टीबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोधी हो सकते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सामान्य एन्टीबायोटिक्स के लिये अधिक से अधिक बैक्टीरिया प्रतिरोधी होते जा रहे हैं। बैक्टीरिया के बीच अधिक मात्रा में जीन ट्रान्सफर कान्जुगेटिव प्लाज्मिड की सहायता से होता है, जो बैक्टीरियल DNA का एक भाग है। एक प्लाज्मिड कोशिका के अन्दर अस्तित्व में रहकर कोशिका की यांत्रिकी का प्रयोग करके गुणित होता है परन्तु फिर यह अन्य कोशिका में स्थानान्तरित हो सकता है और इस तरह यह अन्य बैक्टीरिया में फैलता है। अनुवांशिक रूप से, एन्टीबायोटिक प्रतिरोधकता, बैक्टीरियल जनसंख्या द्वारा फैलती है। यह दोनों विधियों, वर्टीकली (Vertically), जब नई पीढ़ियां एन्टीबायोटिक प्रतिरोधक जीन्स को वंशागत करती हैं और होरिजान्टली (Horizontally), जब बैक्टीरिया अन्य बैक्टीरिया के साथ जेनेटिक पदार्थ साझा करते या बदलते हैं, होता है। होरिजान्टल जीन टान्सफर विभिन्न बैक्टीरियल स्पीशीज के बीच भी हो सकता है। पर्यावरण द्वारा, एन्टीबायोटिक प्रतिरोधकता तब फैलती है जब बैक्टीरिया एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। बैक्टीरिया, वायु और जल द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मनुष्य भी प्रतिरोधी बैक्टीरिया को एक व्यक्ति से दूसरे, व्यक्ति में फैला सकते हैं, उदाहरण-जुकाम या बगैर हाथ धोये सम्पर्क से।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions