Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः न्यूक्लिक अम्ल में विषमचक्रीय यौगिक नाइट्रोजनी क्षार होते हैं।
तर्कः एडिनीन एवं गुआनीन प्रतिस्थापित पिरीमिडीन्स हैं, जबकि यूरेसिल, साइटोसीन एवं थाइमीन प्रतिस्थापित प्यूरीन्स हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


न्यूक्लिक अम्ल पॉलीन्यूक्लिओटाइड होते हैं। एक न्यूक्लिओटाइड में तीन स्पष्ट रासायनिक घटक होते हैं। प्रथम एक विषमचक्रीय यौगिक, दूसरा एक मोनोसैकेराइड तथा तीसरा एक फॉस्फोरिक अम्ल या फॅॉस्फेट। न्यूक्लिक अम्लों में विषमचक्रीय यौगिक नाइट्रोजनी क्षार होते हैं, जो हैं- एडिनीन, ग्वानीन, यूरेसिल, साइटोसीन, एवं थायमीन। एडिनीन एवं ग्वानीन प्रतिस्थापित प्यूरीन्स हैं, जबकि शेष प्रतिस्थापित पिरीमिडीन्स हैं जो क्रमश: कंकालीय विषमचक्रीय वलयों प्यूरीन एवं पिरीमिडीन से निर्मित होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions