Doubtnut Promotions Sticky

माइकेलिस मेन्टेन नियतांक (Km) इसके बराबर होता है-

A

अभिक्रिया की दर

B

एन्जाइम क्रियाविधि की दर

C

क्रियाधार की वह सान्द्रता जिस पर अभिक्रिया इसके अधिकतम वेग का आधा प्राप्त करती है।

D

क्रियाधार की वह सान्द्रता जिस पर अभिक्रिया की दर अधिकतम होती है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


Km या माइकेलिस - मेन्टेन नियतांक को क्रियाधार के उस सान्द्रण (मोल/ली. में व्यक्त) के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिस पर एन्जाइम उत्प्रेरित अभिक्रिया में आधा अधिकतम वेग प्राप्त किया जाता है। यह सूचित करता है कि आधे एन्जाइम अणु (अर्थात् 50%) क्रियाधार अणुओं के साथ बँधे होते हैं, जब क्रियाधार सान्द्रण Km मान के बराबर होता है। इसे लिओनॉर माइकेलिस एवं मॉड मेन्टेन (1913) द्वारा दिया गया था। Km मान किसी दिये गये एन्जाइम का एक लाक्षणिक गुण होता है। यह जटिल ES सम्मिश्र की सामर्थ्य को दर्शाता है। निम्न Km मान एन्जाइम एवं सब्स्ट्रेट के मध्य प्रबल बन्धुता को व्यक्त करता है, जबकि उच्च Km मान उनके मध्य दुर्बल बन्धुता को दर्शाता है। अधिकांश एन्जाइमों के लिए Km का मान 105 से 102 मोल होता है।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions