Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: DNA के एक खण्ड को किसी विदेशी जीव में डालने पर उसका रेप्लीकेशन नहीं होता जब तक कि उसे गुणसूत्र में समाविष्ट न करवाया जाए।
तर्क: गुणसूत्रों में रेप्लीकेशन को प्रारंभ करने के लिए "ori" क्षेत्र होते हैं, जहाँ से DNA का रेप्लीकेशन प्रारंभ होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


.रेप्लीकेशन का उद्भव. वह क्रम है जहाँ से पॉलीमरेज एंजाइम के जुड़ने के साथ गुणन प्रारंभ होता है। DNA के पृथक्कृत टुकड़े, जिनमें रेप्लीकेशन की उद्भव या .Ori. स्थल नहीं होता वह गुणन नहीं कर पाते हैं और नाभिकीय विभाजन के दौरान धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। परन्तु यदि इन्हें गुणसूत्र के साथ जोड़ दिया जाये तो ये गुणसूत्र के साथ गुणन कर सकते हैं क्योंकि क्रोमोसोम में स्वयं का रेप्लीकेशन का उद्भव स्थल होता है। इसी कारण रिकाम्बीनेन्ट DNA टेक्नोलॉजी में उपयोग किये जाने वाले वाहक में रेप्लीकेशन का उद्भव स्थल होना आवश्यक होता है जो इसमें बनने वाली प्रत्येक संतति कोशिका में रिकाम्बीनेंट जीन की उपस्थिति को सुनिश्चित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions