Doubtnut Promotions Sticky

एगरोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा DNA अणुओं के पृथककरण की कल्पना के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही हैं

A

DNA को दृश्य प्रकाश में देखा जा सकता है।

B

DNA को बिना अभिरंजित किये दृश्य प्रकाश में देखा जा सकता है।

C

इथीडियम ब्रोमाइड से अभिरंजित DNA को दृश्य प्रकाश में देखा जा सकता है।

D

इथीडियम ब्रोमाइड से अभिजित DNA को UV प्रकाश में देखा जा सकता है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


विद्युत क्षेत्र के प्रभाव में DNA, RNA और प्रोटीन अणुओं का पृथक्करण इलेक्ट्रोफोरेसिस विधि द्वारा किया जाता है। इसमें अणु विपरीत आवेश वाले इलेक्ट्रोड की दिशा में गति करता है, उदाहरण- धनावेशित अणु कैथोड की ओर (-ve इलेक्ट्रोड) और ऋणावेशित अणु एनोड की ओर (+ve इलेक्ट्रोड) एक माध्यम से होकर गुजरता है। चूंकि DNA अणु ऋणावेशित होते हैं, उनका पृथक्करण वैद्युत क्षेत्र में एगरोज जेल की मेट्रिक्स द्वारा एनोड (+ve इलेक्ट्रोड) की ओर उनकी गति द्वारा किया जा सकता है। DNA खण्ड एगरोज जेल द्वारा उनके आकार के अनुसार पृथक होते हैं। छोटे खण्ड बड़े खण्डों की अपेक्षा अधिक दूरी तक गति करते हैं। DNA खण्डों को इथीडियम ब्रोमाइड द्वारा अभिरंजित करके UV विकिरण में देखा जा सकता है। DNA की चमकीले नारंगी रंग की पट्टियां दिखाई देती हैं। पृथक्कृत DNA को फिर एगरोज जेल से काट लिया जाता है और जेल के टुकड़े द्वारा निष्कर्षित किया जाता है। इस चरण को क्षालन कहते हैं। इस प्रकार शोधित किए गए DNA का प्रयोग, उन्हें क्लोनिंग वाहक में जोड़कर पुनर्योगज DNA बनाने में किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions