Doubtnut Promotions Sticky

रिकॉम्बीनेंट DNA तकनीक से सम्बंधित निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए और गलत कथनों का चुनाव कीजिए।
(i) टैक पालीमरेज अभिक्रिया में दिये गए न्यूक्लियोटाइड्स द्वारा प्राइमर्स का प्रसार करता है।
(ii) एन्टीबायोटिक प्रतिरोधी जीन को रिकाम्बीनेंट DNA तकनीक में वांछित जीन माना जाता है।
(iii) एगरोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस में DNA खण्डों को केवल उनके आवेश के आधार पर पृथक किया जाता है।
(iv) रूपान्तरण प्रक्रिया द्वारा DNA के एक खण्ड को होस्ट - बैक्टीरिया में डाला जाता है।
(v) वांछित्त प्रोटीन की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के लिए होस्ट कोशिकाओं का सतत् संवर्धन में गुणन करवाया जाता है।
(vi) अनुप्रवाह संसाधन पॉलीमरेज श्रृंखला अभिक्रिया का एक चरण है।

A

(ii), (i) और (vi)

B

(i), (iii) और (v)

C

(i), (iii) और (v)

D

(i), (v) और (vi)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीन्स वरणयोग्य चिन्हक हैं। वांछित जीन्स वह हैं जिसे वांछित प्रोटीन उत्पाद प्राप्त करने के लिए वाहक DNA के साथ जोड़ा जाता है। एगरोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस में DNA खण्डों को उनके आवेश और आमाप के आधार पर पृथक किया जाता है।
बायोरिएक्टर में उत्पाद के निर्माण के बाद अंतिम उत्पाद को बाजार में भेजने पहले कुछ प्रक्रियाओं से गुजारा जाता है। इस प्रक्रिया में पृथक्करण (Separation) और शोधन (Purification) आते हैं। इन्हें सम्मिलित रूप से अनुप्रवाह संसोधन कहा जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions