Doubtnut Promotions Sticky

DNA पृथक्करण के दौरान, प्रोटीन और RNA को क्रमशः और एन्जाइम्स द्वारा निष्कासित किया जाता है।

A

लायसोजाइम और राइबोन्यूक्लियेज

B

प्रोटियेज और सेल्यूलेज

C

प्रोटियेज और राइबोन्यूक्लियेज

D

राइबोन्यूक्लियेज और काइटीनेज

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


DNA को रेस्ट्रिक्शन एण्डोन्यूक्लियेज से काटने के लिए इसका शुद्ध रूप में होना आवश्यक है। इसे अन्य वृहद अणुओं से मुक्त होना चाहिये। चूँकि DNA झिल्लियों से घिरा रहता है, अतः DNA और अन्य वृहद अणुओं जैसे RNA, प्रोटीन्स, पालीसेकेराइड और लिपिड आदि को मुक्त करवाने के लिए कोशिका को तोड़ना आवश्यक है। यह बैक्टीरियल कोशिका/ पादप या जन्तु ऊतक को एन्जाइम, जैसे-लाइसोजाइम (बैक्टीरिया), सेल्युलेज (पादप), और काइटीनेज (कवक) से उपचारित करके किया जाता है। DNA हिस्टोन जैसी प्रोटीन्स के साथ गुंथा रहता है। RNA को राइबोन्यूक्लियेज से उपचारित करके हटाया जा सकता है, जबकि प्रोटीन्स को प्रोटीयेज उपचार द्वारा हटाते हैं। दूसरे अणुओं को भी उचित उपचार द्वारा हटाया जाता है और अन्ततः ठण्डे एथेनाल द्वारा शुद्ध DNA अवक्षेपित हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions