Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः एक आवृत्तबीजी पुष्प रूपान्तरित संघनित प्ररोह को प्रस्तुत करता है जो लैंगिक प्रजनन के कार्य को सम्पन्न करता है।
तर्कः प्ररोह की उर्वर पत्तियाँ, लघुबीजाणुपर्णों व गुरुबीजाणुपर्णों में रूपान्तरित होती हैं जो क्रमशः बीजाण्डों व परागकोशों को धारण .. करती हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


पुष्प एक रूपान्तरित संघनित प्ररोह है जो आवृत्तबीजियों में लैंगिक प्रजनन को क्रियान्वित करने के लिये विशिष्टीकृत होता है। शाखा के समान ही, यह एक छोटी पत्ती सदृश रचना, जिसे सहपत्र कहते हैं, के कक्ष से उत्पन्न है। पुष्प का पुष्पाधर या पुष्पासन (थैलेमस या टोरस) सभी पुष्पीय उपांगों (अर्थात् बाह्यदलपत्रों, दलपत्रों, पुकेसरों और अण्डपों) को सहारा प्रदान करता है। पुष्पाधर या पुष्पासन अनेक पूर्णरूप से भरी पर्वसंधियों का बना होता है जो संघनित पर्यों द्वारा पृथक होती हैं। प्ररोह की उर्वर पत्तियाँ लघुबीजाणुपर्ण (= पुंकेसरों) या गुरुबीजाणुपर्ण (= अण्डपों) बन जाती हैं जो क्रमशः परागकोशों और बीजाण्डों को धारण करती हैं। परागकोश पराग कणों को उत्पन्न करते हैं और बीजाण्ड अण्डों को धारण करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions