Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: सान्द्र मूत्र के निर्माण में हेनले पाश व वासा रेक्टा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तर्कः हेनले पाश व वासा रेक्टा की प्रति धारा व्यवस्था इसमें सहायता करती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तक, अभिकधन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तक, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


स्तनधारी सान्द्रित मूत्र को उत्पन्न करने की क्षमता रखते हैं। इस कार्य में हेनले का पाश व वासा रेक्टा एक महत्वपूर्ण भमिका निभाते हैं। हेनले पाश की दोनों भुजाओं में निस्यद का प्रवाह विपरीत दिशा में होता है और इस प्रकार प्रति प्रवाह (काउन्टर करन्ट) बनता है। वासा रेक्टा की दो भुजाओं द्वारा भी रूधिर का प्रवाह प्रति-प्रवाह प्रतिरूप (काउन्टर करन्ट पैटर्न) में . होता है। हेनले पाश और वासा रेक्टा के मध्य निकटता तथा उनमें प्रतिप्रवाह (काउन्टर करन्ट) के सामंजस्य से, आंतरिक मध्यांशीय - इन्टरस्टीशियम् की ओर परासरणीय दाब का बढ़ना संतुलित रहता है। ऐसी अन्तराली प्रवणता (विभव) की उपस्थिति, जल को संग्रह नलिका में जाने का सरल मार्ग प्रदान करने में सहायता करती हैं। इस प्रकार निस्यद (मूत्र) को सान्द्र किया जाता है। मनुष्य के वृक्क जो मूत्र उत्पन्न करते हैं वह प्रारंभ में निर्मित निस्यंद (फिल्ट्रेट) से चार गुना सान्द्र होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions