Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में स कौन-सी पारितंत्र सेवा प्राकृतिक पारितंत्र के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है?

A

पोषकों का चक्र

B

मृदा अपरदन की रोकथाम

C

प्रदूषक का अवशोष और भूमण्डलीय तापन की आशंका का हास

D

उपरोक्त सभी

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


पारितंत्र प्रक्रियाओं के उत्पाद जो पर्यावरणीय, सौन्दर्यपरक व अप्रत्यक्ष आर्थिक उपयोगिता रखते हैं, उन्हें .पारितंत्र सेवाओं के रूप में नामित करते हैं। मृदा निर्माण और मृदा संरक्षण (सुरक्षा) प्रमुख पारितंत्र सेवाएँ हैं, जो उनके कुल मूल्य का लगभग पचास प्रतिशत भाग हैं। पादप आवरण (आवृत्त या आच्छादन), तापक्रम में आये अचानक परिवर्तन से मृदा की सुरक्षा करता है। यहाँ पर जल व वायु से मृदा कणों के रूप में बहुत कम अपरदन होता है, क्योंकि वे उनके सम्पर्क में नहीं आते हैं।
मृदा नरम (स्पंजी) व उर्वर रहती है। यहाँ भूस्खलनों व बाढ़ों का प्रकोप नहीं होता है। प्राकृतिक पारितंत्र का पादप आच्छादन प्रदूषित गैसों को अवशोषित करके निलम्बित पार्टिक्युलेट पदार्थ को कम करता है, CO2 को पृथक कर O2 को मुक्त करता है। . इस प्रकार शुद्ध वायु उपलब्ध हो जाती है। यहाँ पोषकों का समग्र रूप से रिक्तीकरण नहीं होता है और वे सतत् रूप से परिसंचरित व पुनः संचरित होते रहते हैं। यह मृदा की उपजाऊ क्षमता को अक्षुण्ण बनाये रखता है

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions