Doubtnut Promotions Sticky

विश्व भर में यह वस्तु उत्सुकता का विषय था जब 'डॉली' भेड़ के क्लोन को उसकी 'माता' की वयस्क कोशिका से प्राप्त केन्द्रक को एक केन्द्रकहीन अण्डाणु में प्रत्यारोपित करके प्राप्त किया गया। तब भी उत्सुकता थी जब यह घोषित किया गया कि उन जीन्स को भी क्लोन कर लिया गया है जिनसे मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जैसे रोग होते हैं। निम्न में से कौन से कथन क्लोनिंग के इन दो उदाहरणों के लिये सही हैं?

A

दोनों में ही जीनोम से DNA के एक टुकड़े को काटा गया है।

B

एक में एक केन्द्रक की क्लोनिंग है और दूसरे में DNA के एक टुकड़े की क्लोनिंग है।

C

दोनों के उत्पादित उत्पाद, अनुवांशिकतः असली प्रदाता के कोशिकीय पदार्थ के समान हैं।

D

ये कोई नैतिकता का प्रश्न नहीं खड़ा करते हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


भेड़ .डॉली. में एक पूर्ण केन्द्रक के एक अकेन्द्रकीय कोशिका में स्थानान्तरण से प्राप्त किया गया है। जबकि जीन्स की क्लोनिंग, जैसे-मसक्यूलर डिस्ट्रोफी के जीन्स में DNA के उस टुकड़े को काटा जाता है जिसमें विशेष जीन होते हैं और इसे एक वाहक द्वारा या अन्य विधियों द्वारा मेजबान कोशिका में स्थानान्तरित करते हैं। पुनर्योगज DNA टेक्नोलॉजी के औजार जैसे प्रतिबंधन एन्जाइम्स आदि को पहले प्रयोग में उपयोग नहीं किया गया जबकि दूसरे प्रयोग के लिये ये आवश्यक हैं। पहले प्रयोग में कोशिकाओं में दाता के सभी जीन्स की अभिव्यक्ति हुई जबकि दूसरे प्रयोग की कोशिकाओं में केवल उन्हीं वांछित जीन्स की अभिव्यक्ति हुई जो स्थानान्तरित हुए थे।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions