Doubtnut Promotions Sticky

निम्न प्रश्न में, अभिकथन के वक्तव्य के बाद तर्क के वक्तव्य को दिया गया है। सही विकल्प चुनिए।
अभिकथनः प्रोकैरियोट्स में जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करने का मुख्य स्थल अनुलेखन आरंभन है।
तर्क: RNA पॉलीमरेस की क्रियाएं सहायक प्रोटीनों द्वारा नियंत्रित होती हैं, जो आरंभन स्थलों की पहचान को प्रभावित करती हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


प्रोकैरियोट्स में, अनुलेखनीय आरंभन की दर का नियंत्रण, जीन अभिव्यक्ति के नियंत्रण का प्रमुख स्थल है। एक अनुलेखन इकाई में एक दिये गये उन्नायक पर RNA पॉलीमरेस की सक्रियता अतिरिक्त प्रोटीन्स के साथ अंतः क्रिया द्वारा नियमित होती है, जो उसकी आरंभन स्थल को पहचानने की क्षमता को प्रभावित करती है। ये नियामक प्रोटीन्स धनात्मक (प्रेरक) और ऋणात्मक (दमनकारी) दोनों तरह से कार्य करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions