Doubtnut Promotions Sticky

हिस्टोन-H1 का केन्द्रिकाभ के साथ सम्बन्ध क्या निर्देशित करता है ?

A

अनुलेखन हो रहा है

B

DNA प्रतिकृतियन हो रहा है

C

DNA क्रोमैटिन रेशों में संघनित है

D

DNA की द्विकुण्डली अनाकृत है

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


न्यूक्लियोसोम के साथ H1 हिस्टोन प्रोटीन की उपस्थिति जीवों मे DNA के संघनित होने की दर्शाती है।
न्यूक्लियोसोम क्रोमैटिन कई उपसूक्ष्मदर्शीय उपइकाई है , जो हिस्टोन प्रोटीनों की कोर (Core) पर DNA के लिपटने से बनती है। यह शब्द ऊडेट एट अल द्वारा सन 1975 मे प्रतिपादित किया गया था। यह ध्रुवों पर चपटी संरचना होती है, जिसकी लम्बाई 10 nm तथा मोटाई 5-5, 7 nm होती है। इसका क्रोड न्यू काय (Nu-body) कहलाता है। यह हिस्टोन अणुओं के चार युग्मों H2A, H2B, H3 तथा H4 द्वारा निर्मित होता है। DNA न्यूक्लियोसोम का निर्माण करने के लिए ऑक्टामर (Octamer) पर 1.75 चक्कर लगाता है।
दो निकटस्थ यूक्लियोसोम स्वतन्त्र DNA के एक छोटे खण्ड , जिसे लिंकर DNA (Linker DNA) भी कहते हैं , द्वारा परस्पर जुड़े रहते हैं। एक पाँचवें प्रकार का हिस्टोन H1, लिंकर DNA पर जुड़ा रहता है। इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर यूक्लियोसोम , गुणसूत्र पर माला के दाने के समान दिखाई देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions