Doubtnut Promotions Sticky

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय में तीन तरह की गतियां क्या क्या हैं ? तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से सम्बंधित एक -एक उदाहरण दें और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

(1) व्यापार प्रवाह-व्यापार प्रवाह का अर्थ वस्तुओं का व्यापार है। औद्योगीकरण से पूर्व भारत कपास के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक था। विरिश निर्मातों ने औद्योगीकरण के साथ-साथ अपना विस्ताप सुरु कर दिया और उद्योगपतियों ने सरकार को आयत पर नियन्त्र लगाकर देश के स्थानीय उद्योगों की सुरक्षा करने पर बल दिए। ब्रिटेन में कपडे के आयत पर सीमाशुल्क लगा दिया गया। फलतः देश में भारतीय बारीक सूत का आयत कम हो गए।
(2) श्रम -प्रवाह-इसमें रोजगार की खोज में लोगो का प्रयास शामिल है। 19वीं सदी में लाखों भारतीय श्रमिक बागानों , खानों ,सड़कों तथा रेल-निर्माण की परियोगजानो में काम करने के लिए विश्व के विभिन्न भागों में गए। भारत में गिरमिटिया श्रमिकों को अनुबंध पर काम करने के लिए ले जाया जाता था जिसकी शर्त थी कि पांच वर्ष तक काम करने के बाद बागान मालिक उन्हें वापस भारत आने देंगे। भारतीय गिरमिटिया अप्रवासियों के मुख्य लक्ष्य कैरिबियाई द्वीप समूह (विशेषतः त्रिनिदाद, गुयाना और सूरीनाम ) , मॉरीशस और फिजी थे। तमिल अप्रवासी अपने घर के पास श्रीलंका व मलय चले जाते थे। गिरमिटिया मजदूरों को असम के चाय बागानों के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता थे।
(3) पूँजी-प्रवाह -इसमें पूँजी कि गतिशीलता शामिल है जिसे अली या दीर्घ अवधि के लिए सुदूर क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। गिशरीपुरी ऑफ योर नट्टुकोट्टई , चिट्टियार उन कई बैंकरों और व्यापारियों में से थे जो मध्य एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निर्यातोन्मुखी खेती के लिए ऋण देते थे। इसके लिए वे या तो जेब से पैसा लगाते थे या यूरोपीय बैंकों से ऋण लेते थे।
अफ्रीका में यूरोपीय उपनिवेशकारों के पीछे -पीछे भारतीय व्यापारी और महाजन भी जा पहुँचे। वहाँ हैदराबादी , सिंधी जैसे कुछ ऋणदाता थे जो यूरोपीय उपनिवेशों से भी आगे जा निकले।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions