Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न देशों का वर्गीकरण करने में विश्व बैंक ने किस प्रमुख मापदंड का प्रयोग किया? इस मापदंड की क्या सीमाएँ हैं?

Text Solution
Verified by Experts

विश्व बैंक की विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार देशों का वर्गीकरण करने में
निम्नलिखित मापदंड का प्रयोग किया गया है (1) समृद्ध अथवा उच्च आय वाले देश-वे देश जिनकी 2004 में प्रति व्यक्ति आय 4,53,000 रुपए प्रति वर्ष या उससे अधिक है, समृद्ध देश कहलाते हैं।
(ii) गरीब अथवा निम्न आय वाले देश-वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 37,000 रुपये प्रति वर्ष या उससे कम है, निम्न आय वाले देश कहलाते हैं।
भारत निम्न आय वर्ग के देशों में आता है क्योंकि उसकी प्रति व्यक्ति आय 2004 में केवल 28,000 रुपये प्रति वर्ष थी। समृद्ध देशों, जिनमें मध्य पूर्व के देश और कुछ अन्य छोटे देश शामिल नहीं हैं, को आमतौर पर विकसित देश कहा जाता है।
सीमाएँ
(i) यह मापदंड शान्ति, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, दीर्घायु आदि की अपेक्षा केवल आर्थिक पक्षों को देखता है।
(ii) यह तरीका हमें आय का वितरण प्रदान नहीं करता।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions