Doubtnut Promotions Sticky

1992 में संविधान में संशोधन करके लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के स्थानीय निकाय को किस प्रकार ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया।

Text Solution
Verified by Experts

1992 में संविधान में संशोधन करके लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के स्थानीय निकाय को निम्न प्रकार से ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया है
(i) अब स्थानीय स्वशासी निकायों, जैसे-नगर निगम, नगरपालिका और ग्राम पंचायतों का निश्चित समय पर चुनाव कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
(ii) इन निकायों में निर्वाचित सदस्यों तथा पदाधिकारियों के पदों के लिए अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी जातियों के लिए सीटें आरक्षित हैं।
(iii) इन निकायों में महिलाओं के लिए भी एक तिहाई पद आरक्षित रखना आवश्यक है।
(iv) राज्य सरकारों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपने राजस्व का एक भाग इन स्थानीय निकायों के लिए सुरक्षित रखें और उन्हें विशेष शक्ति भी प्रदान करें।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions