Doubtnut Promotions Sticky

कई नदा घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजनाएं क्या कहते हैं ? बहुउद्देशीय योजनाओं द्वारा परिपूरित किन्हीं पाँच उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

नदियों पर बाँध के निर्माण से संबंधित परियोजना को नदी घाटी परियोजना कहा जाता है। जब ऐसी परियोजनाओं का निर्माण एक से अधिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है। तो उन्हें बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के नाम से जाना जाता है। भारत में कई ऐसी नदी घाटी परियोजनाओं का निर्माण किया गया है, जो विविध उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं। उन्हें बहुउद्देशीय परियोजना कहा जाता है। बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के उद्देश्य
(i) बाढ़ नियंत्रण और मृदा संरक्षण ।
(ii) जल-विद्युत तैयार करना ।
(iii) सिंचाई के लिए नहरें निकालना।
(iv) मत्स्य पालन ।
(v) नगरीय जल आपूर्ति करना।
(vi) जल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना ।

Doubtnut Promotions Banner
|