Doubtnut Promotions Sticky

संसाधनों के संरक्षण की क्या आवश्यकता है ? संसाधनों के संरक्षण के संबंध में गाँधी जी के क्या विचार थे?

Text Solution
Verified by Experts

संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है क्योंकि
(i) अधिकतर संसाधनों की सीमित आपूर्ति है।
(ii) संसाधनों के अति उपयोग के कारण पर्यावरणीय समस्याएँ पैदा होती हैं।
(iii) संसाधनों के अति उपयोग के कारण सामाजिक आर्थिक समस्याएँ पैदा होती हैं।
गाँधीजी ने संसाधनों के संरक्षण पर अपनी चिंता इन शब्दों में व्यक्त की है-"हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं।" उनके अनुसार विश्व स्तर पर संसाधन हास के लिए लालची और स्वार्थी व्यक्ति तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की शोषणात्मक प्रवृत्ति जिम्मेदार है। वे अत्यधिक उत्पादन के विरुद्ध थे और इसके स्थान पर अधिक बड़े जनसमुदाय द्वारा उत्पादन के पक्षधर थे।

Doubtnut Promotions Banner
|