Doubtnut Promotions Sticky

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रवाहों की व्याख्या करें । तीनों प्रकार की गतियाँ के भारत और भारतीयों से संबंधित एक-एक उदाहरण दें और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) व्यापार-प्रवाह-व्यापार-प्रवाह का अर्थ वस्तुओं का व्यापार है। औद्योगीकरण से पूर्व भारत कपास के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक था । ब्रिटिश निर्माताओं ने औद्योगीकरण के साथ-साथ अपना विस्तार शुरू कर दिया और उद्योगपतियों ने सरकार को आयात पर नियंत्रण लगाकर देश के स्थानीय उद्योगों की सुरक्षा करने पर बल दिया। ब्रिटेन में कपड़े के आयात पर सीमाशुल्क लगा दिया गया। फलतः देश में भारतीय बारीक सूत का आयात कम हो गया।
(ii) श्रम-प्रवाह-इसमें रोजगार की खोज में लोगों का प्रवास शामिल है। 19वीं सदी में लाखों भारतीय श्रमिक बागानों, खानों, सड़कों तथा रेल-निर्माण की परियोजनाओं में काम करने के लिए विश्व के विभिन्न भागों में गए। भारत में गिरमिटिया श्रमिकों को अनुबंध पर काम करने के लिए ले जाया जाता था जिसकी शर्त थी कि पाँच वर्ष तक काम करने के बाद बागान मालिक उन्हें वापस भारत आने देंगे।
भारतीय गिरमिटिया अप्रवासियों के मुख्य लक्ष्य कैरिबियाई द्वीप समूह (विशेषतः त्रिनिदाद, गुयाना और सुरीनाम) मॉरिशस और फिजी थे। तमिल अप्रवासी अपने घर के पास श्रीलंका व मलय चले जाते थे। गिरमिटिया मजदूरों को असम के चाय बागानों के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता था।
(iii) पूँजी-प्रवाह-में पूँजी की गतिशीलता शामिल है जिसे अल्प या दीर्घ अवधि के लिए सुदूर क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। शिकारीपूरी श्रॉफ और नेटूकोट्टई चेट्टियार उन कई बैंकरों और व्यापारियों में से थे जो मध्य एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निर्यातोन्मुखी खेती के लिए ऋण देते थे। इसके लिए वे या तो जेब से पैसा लगाते थे या यूरोपीय बैंकों से ऋण लेते थे।
अफ्रीका में यूरोपीय उपनिवेशकारों के पीछे-पीछे भारतीय व्यापारी और महाजन भी जा पहुँचे। वहाँ हैदराबादी सिंधी जैसे कुछ ऋणदाता थे जो यूरोपीय उपनिवेशे से भी आगे जा निकले।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions