Doubtnut Promotions Sticky

जीवन के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख करें जिसमें भारत में स्रियों के साथ भेदभाव है या वे कमजोर स्थिति में हैं |

Text Solution
Verified by Experts

भारतवर्ष में जीवन के हर क्षेत्र में स्त्रियों के साथ भेदभाव किया जाता है | पुरुष - प्रधान समाज होने के कारण स्त्रियों को समाज में कोई महत्त्व नहीं दिया जाता है | सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्र पुरुष के कब्जे में है | महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 54 प्रतिशत है | माता - पिता की मानसिकता बेटों पर अधिक खर्च करने की होती है जिससे लड़कियों की शिक्षा पर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता है | शैक्षणिक - पिछड़ेपन के कारण लड़कियाँ, ऊँचे वेतन वाले और ऊँचे पदों पर नहीं पहुंच पाती हैं | पुरुषों की अपेक्षा महिलाएँ अधिक परिश्रम करती हैं | लेकिन उन्हें उचित मूल्य और उचित सम्मान नहीं मिलता है | रूढ़िवादिता के कारण माता - पिता को केवल लड़के की चाहत होती है जिसके कारण कन्या भ्रूण - हत्या की प्रवृत्ति मौजूद है | कृषि - क्षेत्र में महिलाओं की कुल भागीदारी 40 प्रतिशत है, लेकिन उन्हें पुरुषों के बराबर मजदूरी नहीं दी जाती है | पेशा संबंधित कई क्षेत्र हैं, जिनमें महिलाओं को योग्य नहीं माना जाता है | सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन नहीं दिया जाता है | राजनीतिक दलों द्वारा भी महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है | फलतः सत्ता में उनकी भागीदारी नाम मात्र की है | पुरुष की भोगवादी प्रवृत्ति के कारण महिलाओं को केवल भोग की वस्तु माना जाता है | घरेलू काम, बच्चे पैदा करना तथा उनका पालन - पोषण महिलाओं का दायित्व माना जाता है | घर के बाहर कार्य करने वाली महिलाओं को बुरे नजरिए से देखा जाता है | पुरुष उसके बाहर काम करने की अपनी तौहीनी या बेईज्जती मानते हैं तथा उन्हें पग - पग ( कदम - कदम) पर अपमानित होना पड़ता है | इसके अलावा असामाजिक तत्त्वों द्वारा अक्सर वे बलात्कार एवं यौन - शोषण का शिकार होती हैं |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions