Doubtnut Promotions Sticky

इटली के एकीकरण में मेजिनी का क्या योगदान था ?

Text Solution
Verified by Experts

मेजनी - मेजनी साहित्यकार गणतांत्रिक विचारों का समर्थक और योग्य सेनापति था। 1820 ई. में राष्ट्र वादियों ने एक गुप्त दल .कार्बोनरी. की स्थापना की थी जिसका उद्देश्य छापामार युद्ध द्वारा राजतंत्र को समाप्त कर गणराज्य की स्थापना करना था। कार्बोनरी के असफल होने पर मेजनी ने अनुभव किया किइटली का एकीकरण कार्बोनरी की योजना के अनुसार नहीं हो सकता है। 1831 में उसने .युवा इटली. नामक संस्था की स्थापना की जिसने नवीन इटली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवा शक्ति में मेजिनी का अटूट विश्वास था। युवा इटली संस्था का मुख्य उद्देश्य था- इटली की एकता एवं स्वतंत्रता की प्राप्ति तथा स्वतंत्रता, समानता और जनकल्याण के सिद्धांत पर आधारित राज्य की स्थापना करना। मेजिनी के दिमाग में संयुक्त इटली का स्वरूप जितना स्पष्ट और निश्चित था उतना किसी अन्य के दिमाग में नहीं था। मेजोनी संपूर्ण इटली का एकीकरण कर उसे गणराज्य बनाना चाहता था जबकि सर्डीनिया- पिडमाउंट का शासक चार्ल्स एल्बर्ट उसके नेतृत्व में सभी प्रांतों का विलय करना चाहता था। इसके अलावा पोप भी इटली को धर्म राज्य बनाने का पक्षधर था। विचारों की टकरा हट के कारण इटली के एकीकरण का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। कालांतर में ऑस्ट्रिया ने इटली के कुछ भागों पर आक्रमण किया जिसमें सर्डीनिया के शासक चार्ल्स एल्बर्ट पराजित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने इटली में जनवादी आंदोलन को कुचल दिया , मेजनी की पुनः हार हुई तथा वह इटली से पलायन कर गया।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions