हम जीवधारियों का वर्गीकरण क्यों करते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी पर जीवधारियों की लाखों-करोड़ों जातियां पायी जाती हैं। यदि हम सभी जीवों का अलग-अलग अध्ययन करें तो हमारा पूरा जीवनकाल भी कम पड़ जाएगा। अतः हम समानताओं के आधार पर जीवों को विभिन्न वर्गों एवं उपवर्गों में वर्गीकृत कर लेते हैं। एक वर्ग का अध्ययन करने से उस वर्ग के सभी जीवों के गुणों का अध्ययन हो जाता है। इससे समय भी बचता है और अध्ययन में| भी आसानी रहती है। साथ ही भिन्न-भिन्न जीवों के आपसी सम्बन्धों के अध्ययन में भी सहायता मिलती हैं।

|