निम्नलिखित में से किसी एक का भावार्थ लिखें -
भारत माता ग्रामवासिनी।
खेतो में फैला है श्यामल
धुल - भरा मैला - सा आँचल
गंगा - यमुना में आंसू - जल,
मिटटी की प्रतिमा उदासिनी।

Text Solution
Verified by Experts

कवि श्री सुमित्रानंद पंत कहते है कि भारतमाता ग्रामवासिनी है अर्थात भारतमाता की आत्मा गाँव में निवास करती है। भारतीय किसान, खेतोँ में काम करते है। केवल किसान ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार खुले आकाश के नीचे प्रातः काल से संध्या तक खेतों और मैदानों में खेती तथा पशु चरण कार्य में लगे होते है फिर भी वे बहुत ही गरीब और पिछड़े हुए है धुल -भरा मेल - सा आँचल उनकी गरीबी का चिन्ह है। उनका उदास चेहरा, आंसू भरी आँखें दुःख की प्रतिमा है कवि की कल्पना है की भारतमाता अपने संतानो को दुःखी देख कर आंसू बहाती है। गंगा - यमुना में भारत के आँसू जल प्रवाह के रूप में बह रहे है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions