Doubtnut Promotions Sticky

यदि प्रिज्म का कोण A बहुत छोटा है तो सिद्ध कीजिए- δm=(n1)A, जहाँ δm न्यूनतम विचलन कोण तथा n प्रिज्म का अपवर्तनांक है |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रिज्म के लिए iδ वक्र-
ocr_image
प्रिज्म के अपवर्तनांक के लिए सूत्र-माना ABC एक प्रिज्म का मुख्य परिच्छेद है | प्रिज्म का अपवर्तक कोण A है | माना प्रकाश की एक किरण IP, प्रिज्म के अपवर्तक पृष्ठ AB पर तिरछी आपतित होती है जो की अभिलम्ब N1PO की ओर झुकती हुए PQ दिशा में आप्वार्तित हो जाती है | इस पृष्ठ पर आपतन कोण i1 तथा अपवर्तन कोण r1 है | अपवर्तित किरण PQ, पृष्ठ AC पर अभिलम्ब N2QO से दूर हटती हुई वायु में QS दिशा में चली जाती है | इस पृष्ठ पर आपतन
ocr_image
कोण r2 तथा अपवर्तन कोण i2 है | आपतित किरण IP को आगे की ओर तथा निर्गत किरण QS को पीछे की ओर बढाने पर, ये दोनों किरणे M बिंदु पर मिलती है | इन दोनों किरणों के बीच बना कोण δ ही विचलन कोण है |
ΔMPQ में δ बहिषकोण है |
अत: δ=RMS=MPQ+MQP
=(i1r1)+(i2r2)
=(i1+i2)(r1+r2)
अल्पतम विचलन δ=δm की स्थिति में,
i1=i2=i तथा r1=r2=r [अल्पतम विचलन की शर्त]
अत: δm=2i2r
अब चतुर्भुज APOQ में, APO+AQO=2 समकोण [ प्रत्येक कोण समकोण है]
अत: शेष कोण A+POQ=2 समकोण
परन्तु ΔPQO में, POQ+r1+r2=2 समकोण
अत: A+POQ=POQ+r1+r2
A=r1+r2=2r [r1=r2=r]
समीकरण (1) व् समीकरण (2) से,
δm=2iA अथवा i=(A+δm2)
स्नेल के नियम से, प्रिज्म के पदार्थ का अप्वार्तानांक
ang=sinisinr=sin(A+δm2)sinA2
पतले प्रिज्म से उत्पन्न विचलन-जब प्रिज्म पतला हो (अर्थात A=5 से कम हो) तो अल्पतम विचलन δm भी बहुत छोटा होगा |
अत: sinA+δm2=A+δm2
तथा sinA2=A2 रखने पर,
n=(A+δm/2)A/2
अथवा δm=(n1)A

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions