Doubtnut Promotions Sticky

स्वास्थ्य की देखभाल में जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता के दो उदाहरण दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

स्वास्थ्य और जैव प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी ने निम्न प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है - (i) पुनर्योगज प्रौद्योगिकी की सहायता से अत्यधिक प्रभावी व सुरक्षित औषधियों का व्यावसायिक उत्पादन सम्भव हुआ है। जैसे आनुवंशिक अभियांत्रिकी इन्सुलिन (ह्युमिलिन), इंटरफेरॉन मांस वृद्धि हार्मोन (hGH), इरिथ्रोपोइटिन, टिशू प्लाजमोजन एक्टिवेटर आदि। (ई) जैव प्रौद्योगिकी में जीन उपचार (gene therapy) जैसी नवीनतम उपचार विधियां प्रस्तुत की हैं। इससे SCID (एडिनोसिन डीएमीनेज न्यूनता ) सिस्टिक फाइब्रोसिस व अन्य रोगों के उपचार के नए मार्ग खोले हैं। (iii) आण्विक निदान (Molecular diagnosis) से रोग की प्रारम्भिक अवस्था में पहचान सम्भव हुई है। इसमें PCR, ELISA जैसी तकनीकों की सहायता ली जाती है। (iv) पराजीनी जंतुओं के निर्माण से रोगों के अध्ययन, अनेक प्रकार के जैविक उत्पाद जैसे (α1 ऐंटीट्रिप्सिन ) का निर्माण सम्भव हुआ है। (v) अनेक प्रकार के सुरक्षित ठीके विकसित किए गए हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions