Doubtnut Promotions Sticky

परशुराम के प्रति लक्ष्मण के व्यवहार पर अपने विचार लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

लक्ष्मण परम वीर हैं। ऐसे लोग स्वत: ही निडर होते हैं, परन्तु किसी वीर का उग्र होना आवश्यक नहीं। हमारे विचार से एक योद्धा का धर्म अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। परन्तु जहाँ पर परशुराम और लक्ष्मण के मध्य वाद-विवाद चल रहा है, वह युद्धक्षेत्र नहीं है। परशुराम का असीमित क्रोध तथा लक्ष्मण की असीमित उग्रता दोनों ही बातें ठीक नहीं हैं। हर बात की अति बुरी होती है। फिर भी हमारी समझ से लक्ष्मण को क्रोध की सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। भारतीय संस्कृति हमें बड़ों का सम्मान करना सिखाती है, अपमान नहीं।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions