झूम खेती से क्या तात्पर्य है ? सामाजिक वानिकी के दो प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

झूम खेती से यह तात्पर्य है कि इसके अन्तर्गत किसी क्षेत्र विशेष की वनस्पति को जलाकर राख कर दिया जाता है जिससे वहाँ की भूमि की उर्वरता में वृद्धि होने से 2-3 सालों तक अच्छी फसल होती है। तत्पश्चात् जब भूमि की उर्वरता में कमी आती है तो यही प्रक्रिया दूसरी जगह दोहराई जाती है। झूम खेती वनोन्मूलन का एक प्रमुख कारण है। इस प्रकार की खेती नागालैण्ड, मिजोरम, मेघालय, आसाम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा के आदिवासी करते हैं। सामाजिक वानिकी के दो प्रमुख घटक निम्नलिखित है-
1. कृषि वानिकी।
2. ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक भूमि पर वृक्षारोपण।
3. वन विभाग द्वारा नहरों, सड़कों व अस्पतालों आदि सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वृक्षारोपण करना।

|